एनएसयूआई का ई-मेल अभियान चलाया गया

हजारीबाग | विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पिछले सात वर्षों से लंबित छात्र संघ चुनाव की पुनर्बहाली की मांग को मजबूत करने के लिए एनएसयूआई हजारीबाग की ओर से 28 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक ई-मेल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज सैकडों छात्र-छात्राएं सामूहिक रूप से कुलपति को ई-मेल भेजकर विश्वविद्यालय प्रशासन से तुरंत चुनाव कराने की मांग की। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा ने कहा कि छात्रों को सात वर्षों से लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार चुप्पी साधे बैठा है। छात्रों की समस्या हॉस्टल, सुरक्षा, खेल, पानी, वॉशरूम, अकादमिक सुविधा, सब छात्र प्रतिनिधित्व के अभाव में नजरअंदाज की जा रही हैं। अब समय आ गया है कि वीसी छात्रों की आवाज़ सुनें। उन्होंने आगे कहा कि यह ई-मेल अभियान लोकतंत्र बचाओ अभियान का पहला चरण है। यदि प्रशासन ने इस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक पहल को गंभीरता से नहीं लिया, तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन और तेज करेगी। एनएसयूआई ने सभी छात्रों से अपील किया है कि वे इस ई-मेल अभियान में शामिल होकर अपनी आवाज़ मजबूत करें। कटकमदाग | प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नावाडीह में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. जहांगीर अंसारी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, लेखक और क्रांतिकारी थे, जिनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन जातिवाद, अस्पृश्यता और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्होंने और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। फुले ने 1873 में सत्यशोधन समाज की स्थापना की ताकि दलितों और निम्न जातियों को न्याय दिलाया जा सके और उन्हें सामाजिक उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई जा सके। मौके पर वार्ड सदस्या श्वेता ओझा, शिक्षक स्वदेश कुमार ओझा, प्रभात कुमार ओझा, पंकज कुमार ओझा व शिक्षिका सरिता कुमारी ओझा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *