एनएसयूआई का प्रदर्शन आज, निकलेगी शव यात्रा

कवर्धा| प्रदेश और जिले में बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और अन्य जनविरोधी नीतियों को लेकर एनएसयूआई ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। एनएसयूआई के जिला प्रभारी आदित्य नारंग की उपस्थिति में और जिलाध्यक्ष शितेष चंद्रवंशी के नेतृत्व में 17 जनवरी को भाजपा सरकार की शवयात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस भवन कवर्धा से दोपहर 1 बजे शव यात्रा निकाली जाएगी। एनएसयूआई का आरोप है कि सरकार शिक्षक भर्ती में वादाखिलाफी, शराब दुकानों का चालू रहना और स्कूल बंद करना, धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़, धान घोटाला, बिजली दरों में बढ़ोतरी जैसी नीतियों के जरिए युवाओं और आम जनता को प्रभावित कर रही है। प्रदर्शन में प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक, शहर और महाविद्यालय स्तर के एनएसयूआई अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *