एनएसयूआई की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत

चित्तौड़गढ़ | भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गठित जिला कार्यकारिणी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसयूआई सदैव छात्र हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई अग्रिम पंक्ति में लड़ती रही है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और युवाओं की आवाज मजबूती से उठाने का आह्वान किया। अध्यक्षता एनएसयूआई कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय राव ने करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। कांग्रेस जिला सचिव दिनेश चंद्र गुर्जर, एनएसयूआई पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चुंडावत, यूथ कांग्रेस प्रदेश संयोजक दीपक सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *