एनएसयूआई निकालेगा नशा छोड़ो जीवन जोड़ो यात्रा:जैसलमेर से जयपुर तक 100 साइकिल सवार करेंगे जागरूक

युवाओं को नशे से दूर करने और सामाजिक सुधार के लिए एनएसयूआई बड़ी पहल कर रही है। संगठन 22 फरवरी से ‘नशा छोड़ो जीवन जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहा है। यह यात्रा जैसलमेर से शुरू होकर बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर, पाली, ब्यावर और अजमेर होते हुए जयपुर तक जाएगी। एनएसयूआई के संभाग प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार मीणा ने करौली में यात्रा के पोस्टर का विमोचन करते हुए बताया कि इस यात्रा में 100 साइकिल सवार शामिल होंगे। यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक और चौपाल जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बढ़ते नशे की लत को रोकना और युवाओं के जीवन को सकारात्मक दिशा देना है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान 12वीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति पर भी ध्यान दिया जाएगा और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस यात्रा में शामिल होंगे। करौली सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दिनेश झारेडा, अनिल जाटव, मोहन गुर्जर, परशुराम, सतीश बंकी, रघुराज मीणा, वीरेंद्र खेड़ला, सौरभ मीणा और राज चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *