एनएस जोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत

बैतूल| बैतूल जिले के ऐनस जोड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़त हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में रविवार शाम को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार साईंखेड़ा थाने के ऐनस जोड़ पर दो बाइक की भिड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने दोनों घायलों को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित किया, जबकि दूसरे को आईसीयू में भर्ती किया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवदास पिता हरिदास कास्दे (24) निवासी प्रभातपट्टन और प्रकाश पिता मुन्ना पहाड़े (35 वर्ष) निवासी ससुंद्रा के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *