एनकाउंटर में मिले 25 मोबाइल का यूज रंगदारी के लिए:मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधी का खुलासा, बरामद डायरी से भी मिले कई सुराग

झारखंड में पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ‎‎गैंगस्टर आलोक उर्फ‎ ‎राहुल तुरी तो मारा गया पर उसके पास से बरामद डायरी ने जांच टीम को कई सुराग दे दिए हैं। साथ ही एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार आकाश करमाली (आलोक का साथी) ने भी पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। आकाश के अनुसार, बरामद 25 मोबाइल का यूज केवल धमकी देने व ‎रंगदारी मांगने के लिए किया जाता था। हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस के ‎ज्वाइंट ऑपरेशन में 11 जनवरी को‎ रामगढ़ के कुजु थाना क्षेत्र के मुरपा‎ जंगल में पुलिस ने आलोक को मार गिराया था। मौके से बरामद आलोक की डायरी से पुलिस को 500 से अधिक नाम और नंबर‎ मिले हैं। जिसे राहुल ने रंगदारी वसूलने ‎के लिए उन्हें टारगेट में लिया हुआ था।‎ पुलिस ‎‎सूत्र की मानें तो ‎‎घटनास्थल से ‎‎बरामद 25 मोबाइल ‎से 1000 से भी अधिक लोगों के नंबर ‎मिले हैं, जो संदिग्ध हैं। इसमें कई सफेद‎ पोस का भी नंबर शामिल है। कई नंबर‎ ऐसे भी हैं, जिससे इन अपराधियों का‎ लगातार संपर्क बना हुआ था। संदिग्ध‎ नंबर धारक भी पुलिस के निशाने पर हैं। बरामद मोबाइल में तीन का यूज सिर्फ ‎गिरोह में आपसी कोआर्डिनेशन बनाने ‎के लिए किया जाता था। उस ‎मोबाइल से बाहर किसी भी अन्य ‎व्यक्ति से बातें नहीं होती थी। ताकि वह‎ पुलिस के टारगेट से बचे रहें।‎ इधर, उस मुठभेड़ में गैंगस्टर का दाहिना ‎हाथ माना जाता रहा आकाश ने पुलिस को बताया है कि राहुल और पहाड़ी‎ गिरोह दोनों पहले टीपीसी उग्रवादी‎ संगठन में सक्रिय थे। राहुल ने टीपीसी से‎ बाहर निकल कर अपना अपराधिक‎ गिरोह बनाया। राहुल गिरोह का तार ‎पहाड़ी गिरोह से भी जुड़ा हुआ है। ‎पहाड़ी केरेडारी के बुंडू पताल इलाके‎ का रहने वाला है। बताया जाता है कि‎ इन आपराधिक गिरोह को कौन और‎ कहां से हथियार आपूर्ति करता था, इसकी ‎भी डिटेल पुलिस को मिल गई है। आकाश भी गड्ढे में उतर जाता तो हो जाती उसकी भी मौत‎
मुठभेड़ के बाद 12 जनवरी को हजारीबाग रामगढ़ की पुलिस ने घटनास्थल पर‎ पहुंचकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। जहां मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आकाश को भी पुलिस साथ ले गई थी। पुलिस से ‎घिरे राहुल तुरी उर्फ आलोक ने एक गड्ढे का सहारा ले लिया और वहीं से ‎छिप कर गोली चलाने लगा। इससे वह पुलिस के टारगेट में आ गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे‎ गोली लगी और वह ढेर हो गया। इस दौरान राहुल का एक साथी फरार हो गया। वहीं, आकाश करमाली भी गड्ढे में छलांग लगाने ‎वाला था, लेकिन जब तक वह छलांग लगाता पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।‎ आकाश को रिमांड पर लेगी हजारीबाग पुलिस‎
हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह‎ ने कहा कि बरामद मोबाइल का‎ टेक्निकल सेल जांच कर रही है। ‎उससे पुलिस को कई हम सुराग मिले ‎हैं, जिस पर काम चल रहा है। बरामद ‎डायरी ने भी कई सुराग हमें दिया है। ‎कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय जितने भी ‎आपराधिक गिरोह हैं, वे टीपीसी उग्रवादी ‎संगठन से बाहर निकल कर आए हैं‎ और अपना अलग गिरोह‎ बना लिया है। सभी गिरोह का आपस‎ में एक दूसरे से तार जुड़ा हुआ है। आकाश को फिर से रिमांड पर‎ लिया जाएगा। आगे की कार्रवाई और‎ अनुसंधान बाधित हो सकती है‎। इसलिए अभी कुछ भी बताना संभव‎ नहीं है।‎ अरविंद कुमार सिंह, एसपी, हजारीबाग ‎ये भी पढ़िए हत्या के बाद जिम्मेदारी लेने वाला आलोक एनकाउंटर में ढेर:सीसीएलकर्मी की गोली मार की थी हत्या, एक झोला मोबाइल बरामद झारखंड के रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस ने शनिवार को कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में एनकाउंटर में बदमाश आलोक तुरी उर्फ राहुल तुरी को ढेर कर दिया। साथ ही इसके संग मौजूद एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आलोक ने 8 जनवरी को उरीमारी के पोटंगा गांव में सीसीएलकर्मी संतोष सिंह की हुई हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *