एनके इलेवन व लुधियाना किंग्स के बीच होगी फाइनल भिड़ंत

भास्कर न्यूज | लुधियाना जैन एंड अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित आरजेपीएल क्रिकेट लीग (छठा संस्करण) अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुaच गया है। हंबड़ां रोड स्थित जीआरडी एकेडमी में खेले गए सुपर-6 और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब एनके इलेवन और लुधियाना किंग्स के बीच आज खिताबी भिड़ंत होगी। लुधियाना किंग्स के बल्लेबाज राहुल जैन ने मात्र 43 गेंदों में 100 रन मारे। टीम ने 166 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 90 रनों से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में एनके इलेवन ने गोयल नाइट राइडर्स को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनके इलेवन ने 155 रन बनाए। गोयल नाइट राइडर्स की टीम महज 53 रनों पर सिमट गई। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक मनमोहन जैन गप्पू और दिनेश गोयल दिशु ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ. विश्व मोहन और भाजपा नेता कमल चेतली भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैमी जैन, मुकुल मित्तल, संचित जैन और पुलकित जैन सहित पूरी प्रबंध समिति ने अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के दौरान जीत की ख़ुशी मनाते खिलाड़ी व सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *