भास्कर न्यूज | जालंधर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी ) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया शुरू हो गई है। एनटीए की ओर से ली जाने वाली इस परीक्षा के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए जारी किए नोटिस के अनुसार इस एग्जाम में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार 1 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते है। वहीं उम्मीदवारों को फीस जमा करवाने के लिए 2 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही फार्म में करेक्शन करने के लिए विंडो 3 फरवरी से 5 फरवरी तक ओपन रहेगी। कैंडिडेट https://cuetpg. ntaonline.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं परीक्षा एग्जाम 13 से 31 मार्च, 2025 तक सीबीटी मोड में ली जाएगी। इस साल एनटीए ने एग्जाम के फॉर्मेट, एप्लिकेशन फीस, एग्जाम सेंटर वगैरह से जुड़े कई बदलाव किए हैं। यह हुए है एग्जाम में बदलाव एनटीए की ओर से इस बार परीक्षा में कई सारे बदलाव किए गए है। इस साल से एग्जाम डेढ़ घंटे यानी कुल 90 मिनट का कर दिया गया है। पहले सीयूईटी का एग्जाम दो घंटे का होता था। बीते साल 2024 से इसे पौने दो घंटे यानी कुल 105 मिनट कर दिया गया था। इस बार 15 मिनट और घटाकर 90 मिनट का कर दिया गया है। वहीं एग्जाम में पहले की ही तरह 75 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर कोड्स की एक लिस्ट दी जाती है। कैंडिडेट्स इसमें से चार पेपर कोड्स का सिलेक्शन कर सकते हैं। यह चॉइस स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के समय भरनी होगी। कैंडिडेट्स की चॉइस के आधार पर जनरल पेपर का कॉम्प्रिहेंशन वाला हिस्सा इंग्लिश या हिंदी में होगा। हर सवाल 4 अंकों का होगा। सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा। वहीं एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 4 शहरों को चुनने का विकल्प मिलेगा। इससे पहले तक सेंटर के लिए दो शहरों का ही चुनाव किया जा सकता था। पूरे देश में कुल 285 शहरों में एग्जाम के सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि विदेशों में कुछ सेंटर बढ़ाए गए हैं। जर्मनी में फ्रैंकफर्ट/ बर्लिन, नॉर्वे में ओस्लो और यूएई के अबू धाबी शहर में नए एग्जाम सेंटर बनाए हैं। विदेश में एग्जाम के लिए फीस 6000 रुपए थी इस वर्ष यानी 2025 से सीयूईटी पीजी परीक्षा की फीस बढ़ा दी गई है। सभी कैटेगरी के लिए सीयूईटी पीजी फीस अलग-अलग श्रेणियों में 100, 200, 1000 और 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस साल जनरल कैटेगरी के लिए वहीं एडिशनल टेस्ट पेपरों के लिए अलग से पैसा देना होगा। प्रति टेस्ट पेपर 700 रुपये उम्मीदवारों को देने होंगे। वहीं ओबीसी/एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को दो टेस्ट पेपर के लिए 1200 रुपए देने होंगे। साथ ही एडिशनल टेस्ट पेपरों के लिए प्रति टेस्ट पेपर 600 रुपए देने होंगे। एससी/एसटी/थर्ड जेंडर को 1100 और एडिशनल पेपर के लिए 600 रुपये प्रति टेस्ट पेपर देने होंगे। पिछले साल यानी 2024 में सीयूईटी पीजी एग्जाम की फीस जनरल कैटेगरी के लिए 1200 और 600 रुपये थी। जबकि बाकी श्रेणियों के लिए क्रमशः 1000, 900, 800 (दो पेपर के लिए) और 500 रुपये (एडिशनल पेपर के लिए) थी। विदेश में एग्जाम के लिए फीस 6000 और 2000 रुपये थी।


