एनटीपीसी के पश्चिम क्षेत्र-II में नई नियुक्ति:सत्य फणि कुमार ने क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला

एनटीपीसी के पश्चिम क्षेत्र-II में सत्य फणि कुमार ने क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के रूप में सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। वे इससे पहले एनटीपीसी विंध्याचल, मध्य प्रदेश में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। फणि कुमार ने आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने इग्नू से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए भी किया है। वे 1989 में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी में शामिल हुए थे। 36 वर्षों का लंबा अनुभव 36 वर्षों के अपने करियर में फणि कुमार ने सी एंड आई रखरखाव, प्रचालन और रखरखाव के क्षेत्रों में विविध अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने एनटीपीसी रामागुंडम (तेलंगाना), एनटीपीसी लारा (छत्तीसगढ़) और एनटीपीसी विंध्याचल (मध्य प्रदेश) में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि 4760 मेगावाट क्षमता वाले भारत के सबसे बड़े ताप विद्युत संयंत्र एनटीपीसी विंध्याचल का नेतृत्व रही है। उनके अनुभव से एनटीपीसी पश्चिम क्षेत्र-II को कुशल नेतृत्व मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *