जमशेदपुर | आम बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा, जदयू ने मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत देनेवाला व ऐतिहासिक बजट बताया है। साथ ही कहा कि इस बजट में देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हंै। वहीं विपक्ष के कांग्रेस, झामुमो व वाम दलों ने निराशाजनक और कारपोरेट सेक्टर का बजट कहा है। शहर के व्यापारियों ने इस बजट को सराहते हुए कहा कि यह विकास को गति देनेवाला बजट है। अर्थव्यवस्था में अधिक धन प्रवाह से कारोबार चमकेगा टैक्स एंड फाइनांस के सचिव अंशुल रिंगासिया ने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था में अधिक धन प्रवाह बाजारों में अधिक फंड और व्यय में वृद्धि के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देगा। उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया ने कहा कि केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना की। सीए अनिल अग्रवाल ने कहा कि बजट पेशेवरों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है। मौके पर मानद महासचिव मानव केडिया, सचिव भरत मकानी, सुरेश शर्मा लिपु, जगदीश खंडेलवाल, मनीष केडिया, सतीश सिंह, विनोद अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पीयूष गोयल, आदर्श अग्रवाल, कौशिक मोदी, विनोद सरायवाला, मनीष आगीवाल, किशन चौधरी, पवन नरेडी, सुगम सरायवाला, रवि गुप्ता मौजूद थे। बजट से देश तेजी से विकास करेगा: चैंबर ऑफ कॉमर्स सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शनिवार को केंद्र सरकार के यूनियन बजट का सीधा प्रसारण चैंबर भवन में किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वित्त एवं कर विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिन्होंने इस बजट से व्यापार, उद्योग एवं आम आदमी पर पड़ने वाले असर पर चर्चा कर अपनी राय दी। चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया – सिंहभूम चैंबर ने तीन माह पूर्व बजट को लेकर सुझाव दिया था, जिसको बजट में शामिल किया गया। छूट की सीमा को 10 लाख तक करने की मांग की थी लेकिन उससे भी ज्यादा से बढ़ाकर 12 लाख कर दिया गया जो सराहनीय है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त छूट दी गई है। टीडीएस का सरलीकरण किया गया है। देश में रोजगार उत्पन्न करने वाले एमएसएमई सेक्टर को काफी रियायतें दी गई। देश को विकसित भारत बनाने के लिए इस बजट में कदम उठाया गया है। बजट देश को विकास की राह पर ले जाने वाला है। पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने कहा कि बजट में भारत के समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। टैक्स एंड फाइनांस के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिये ब्याज पर टीडीएस छूट की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दी गई है। इसी प्रकार किराए पर टीडीएस कटौती की अनिवार्यता की सीमा 2.40 लाख से बढ़ाकर 6 लाख कर दी गई है। मध्यम वर्ग बचत कर पाएंगे : सरयू जदयू विधायक सरयू राय ने कहा- जमशेदपुर आम बजट जन हितकारी है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। अब वो ज्यादा बचत करेंगे। ज्यादा निवेश करेंगे आैर अधिक खर्च भी कर सकेंगे। क्योंकि 12 लाख की सालाना आमदनी को टैक्स से दूर रखा गया है। इसका लाभ अर्थव्यवस्था को होगा, जीडीपी बढ़ेगी। कुल मिलाकर आम बजट देशहित में है आैर अर्थव्यवस्था मजबूत करने वाला बजट है। आत्मनिर्भर भारत का रोड मैप : विद्युत सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय बजट को किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला व बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य, स्टार्टअप और इनोवेशन से लेकर इन्वेस्टमेंट तक हर क्षेत्र को समाहित करने वाला बताया है। यह प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का रोड मैप है। नए मेडिकल कॉलेज को खोलने से 10 हजार डॉक्टर को स्वास्थ्य सेवा से जुड़ने से शिक्षा और स्वास्थ्य को एक नई दिशा मिलेगी। उद्योग स्थापित करने वाली 5 लाख महिला उद्यमियों को दो करोड़ रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। आर्थिक गति देने वाला बजट : काले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आम बजट देश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा और गति प्रदान करने वाला है। यह बजट समाज के हर वर्ग के गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, वंचित और मध्यम वर्ग के साथ-साथ युवाओं और उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में तैयार किया गया बजट लोक-कल्याणकारी दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है। आम बजट राष्ट्र को समर्पित : रघुवर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा – वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट विकासवादी और प्रगतिशील बजट है। यह बजट लोक कल्याणकारी और देश को समर्पित है। बजट में कर सुधारों के माध्यम से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान की गई है। नए कर ढांचे के तहत 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा। इससे मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी और घरेलू उपभोग, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। यह बजट भारत की आर्थिक प्रगति के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगा। सपने को साकार करेगा बजट : नंदजी प्रदेश भाजपा के मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा है कि बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। बजट में देश के मध्यम एवं उच्च मध्यम वर्ग को टैक्स के दायरे में विशेष राहत, किसान एवं मजदूर वर्ग के कल्याण को प्रोत्साहन दिया गया है। विकास का रास्ता खुलेगा : अभय भाजपा नेता अभय सिंह ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि सरकार ने मिडिल क्लास के लिए 12 लाख तक की आय में किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगने की घोषणा बड़ा राहत देने वाला कदम है। छोटे व्यवसायियों को 5 करोड़ तक का कर्ज देने का प्रावधान किया गया है। महंगाई से कोई राहत नहीं : राकेश झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश तिवारी ने कहा है कि यह बजट आगामी दिल्ली व बिहार के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट से महंगाई की मार झेल रही जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। नौजवान निराश हुए हैं। चुनावी बजट बनाया गया : डॉ. अजय पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कहा है कि कि यह बजट आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर राजनीतिक लाभ लेने के लिए बनाया गया है। एक तरफ आयकर में छूट देने की घोषणा की गई वहीं दूसरी ओर पॉपकॉर्न पर जीएसटी लगा दिया गया। लोक कल्याणकारी बजट : आशा मानगो वाटिका ग्रीन सिटी निवासी आशा शर्मा ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। आयकर में छूट से लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान सहित समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। ऐतिहासिक व समावेशी बजट : सुरेश कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा है कि बजट से यह पता चलता है कि अब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर चल पड़ा है। टैक्स में छूट बहुत बड़ी राहत है। यह सराहनीय बजट: लोकेश सीए लोकेश काठुरिया ने बजट की सराहना करते हुए कहा है कि 12 लाख तक आय कर नहीं लगने से मध्यम वर्ग परिवार की आय बढ़ेगी। विकास के लिए कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। जनता को छलने वाला बजट: आनंद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा है कि यह सबसे कमजोर और घुमावदार है। इसके माध्यम से लोगों को छलने का प्रयास किया गया है। ठोस रोजगार के अवसर नौजवानो के लिए नहीं है। इससे शिक्षित नौजवानों का भविष्य अंधकार मय होगा। गति देने वाला बजट : हरि सिंह टाटा स्टील के कर्मचारी हरि सिंह राजपूत ने कहा है कि बजट संतुलित, विकासोन्मुखी और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे आर्थिक सुधार, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण को गति मिलेगी। ध्यान भटकाने वाला बजट : अतुल गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा है कि बजट में 12 लाख कमाने वाले लोगों को टैक्स फ्री कर पिछले 11 वर्षों की नाकामी को छुपा कर लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया है। लोगों को तीसरी अर्थव्यवस्था का सपना दिखाती है। बजट में कुछ नहीं : धर्मेंद्र सोनकर कांग्रेस के जिले के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा है कि केंद्रीय बजट पर केवल आंकड़े की बाजीगरी ही किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के रेल किराया में कोई छूट नहीं दी गई है। रोजगार देने के लिए कोई समयबद्ध कार्यक्रम बजट में नहीं है। कुर्सी बचाओ वाला बजट : रियाजुद्दीन प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने केंद्र सरकार के 2025 के आम बजट को कुर्सी बचाओ बजट की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा है कि यह बजट इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में वोट बैंक बनाने के लिए बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है। वैश्य महासम्मेलन ने स्वागत किया अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने केंद्रीय बजट का बेहतरीन बताया और इसका स्वागत किया है। जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा – आयकर में 12 लाख रुपए तक की छूट के साथ कर प्रणाली में सुधार जैसे कदम से मध्यवर्गीय लोगों का आर्थिक बोझ कम होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा के बेहतरी के लिए बजट में प्रयास किया गया है। मध्यम वर्ग सशक्त होगा : प्रशांत सोनारी मंडल भाजपा के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने कहा है कि बजट में एनडीए सरकार ने मध्यम वर्ग को राहत दी है। 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स नहीं लगने की घोषणा बड़ी राहत है। देश के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बहुत बढ़िया बजट का बनाया गया है। व्यवसायियों का बजट : राम विलास जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष राम विलास शर्मा ने बताया छोटे व्यवसायों को 5 करोड़ का कर्ज, स्टार्टअप के लिए 10,000 करोड़ तक का प्रवधान, किसान क्रेडिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख तक कर देना। ऐतिहासिक बजट है। यह बजट इतिहास में अंकित होगा। अकल्पनीय है बजट : त्रिपाठी भाजपा नेता डीडी त्रिपाठी ने कहा है कि यह आम लोगों की हित का बजट है। छोटे व्यापारियों के लिए 5 करोड़ रुपए तक की सीधा लोन उपलब्ध कराने और स्टार्टअप के लिए मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाने को भारत के मेक इन इंडिया की सोच को नई दिशा देने वाला है। किसान के लिए कुछ नहीं : मंगल जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा है कि केंद्रीय बजट में गरीब, किसानों के लिए कुछ नहीं है। देश की जनता महंगाई से परेशान है। उनको बजट में कोई राहत नहीं दिया गया है। जनता महंगाई से परेशान होते रहेगी। बजट में केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है। यह चुनावी बजट है: जम्मी प्रदेश इंटक प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने कहा है कि बजट में वेतन-भोगियो एवं मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए 12 लाख रुपए तक की आय पर कर छूट की घोषणा की गई है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है। मध्यम वर्ग के लिए सौगात : पूर्णिमा भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा – प्रधानमंत्री के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। निश्चित तौर पर कल्याणकारी निर्णय से मध्यम वर्ग सहित देश का जन-जन लाभान्वित होगा। स्टार्टअप के लिए अवसर: अप्पू आजसू के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बताया कि केंद्रीय बजट 2025 में स्टार्टअप के लिए नया फंड अकल्पनीय है। बजट से वित्तीय क्षेत्र, बिजली और शहरी विकास, खनन जैसे अन्य क्षेत्रों में सुधार के साथ विकास को गति मिलेगी। ऐतिहासिक होगा विकास : शिवशंकर सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर सिंह ने कहा कि एक प्रगतिशील, समावेशी और संतुलित बजट है, जो आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर बनाया है। बजट में सरकार ने हर सेक्टर की सुविधा का ख्याल रखा है। यह कल्याणकारी बजट: राजेश झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने आम बजट को सर्वव्यापी, प्रगतिशील और कल्याणकारी बताया है। आयकर में 12 लाख रुपए आय पर कोई टैक्स नहीं लगाना, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक कार, टेलीविजन, बैट्री सस्ता किया जाना सराहनीय है। मिडिल क्लास का बजट : रवि प्रकाश अधिवक्ता रविप्रकाश सिंह बोले वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को राहत देते हुए न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रुपये सालाना तक की इनकम को आयकर के दायरे से बाहर रखने का ऐलान किया है। इससे नौकरीपेशा वर्ग के करोड़ों लोगों को फायदा होगा। चेहरे पर मुस्कुराहट आई : आकाश जनता दल यूनाइटेड के नेता आकाश साह ने कहा है कि बजट मध्यमवर्गीय परिवार को एक तोहफा है। देश के वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग के चेहरे पर मुस्कुराहट लाई है। इंश्योरेंस सेक्टर में 100 प्रतिशत एफडीआई से विदेशी निवेश होने की संभावना बढ़ेगी। राहत देने वाला बजट है : बंटी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि बजट में मध्य वर्गीय लोगों को राहत देने का काम किया है। जमशेदपुर जैसे मजदूरों के शहर में इसका व्यापक लाभ मिलेगा। 12 लाख तक की सालाना आमदनी में अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। संवेदनशील व लोकप्रिय बजट : रवींद्रनाथ वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौबे ने कहा है कि पिछले कई सालों से ज्यादा संवेदनशील और लोकप्रिय बजट केंद्र सरकार ने प्रस्तुत किया है। टैक्स में छूट से मध्यम वर्ग को काफी राहत मिलेगी। गरीब, युवा, किसान को नहीं जोड़ना एक बड़ी भूल है। आत्मनिर्भर भारत का बजट : डॉ गोस्वामी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने केंद्रीय बजट को दूरदर्शी व विकसित भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने वाला बजट बताया है। बजट से किसान, मजदूर आैर छोटे व्यापारियों का जीवन स्तर ऊंचा होगा। बजट से मंहगाई कम होगी। यह बजट गरीबों को समर्पित है। मध्यम वर्ग के लिए वरदान : डॉ पांडेय भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ जटा शंकर पांडेय ने केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए वरदान है। अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट है। इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। कैंसर की दवा में छूट दी गयी है तथा कई उपयोगी सामान के दाम में कटौती की गई है। किसान और मध्यवर्ग का बजट : वरुण अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा है कि बजट में आम आदमी, छात्रों, कामगारों, किसानों, बड़े उद्योगपतियों, मझौले और छोटे व्यापारियों के साथ वेतन भोगी मध्यम वर्ग सब के लिए राहत देने वाला है। हर वर्ग का रखा गया ख्याल : कौशल प्रदेश जनता दल यू के महासचिव कौशल कुमार ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। टैक्स में छूट से मध्यम वर्ग को काफी राहत मिली है। इसके अलावे रोजगार और विकास पर पूरा फोकस किया गया है। बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है । यह निराशाजनक बजट : विजय खां प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय खां ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक बजट है। बजट बिहार और दिल्ली चुनाव को देखकर तैयार किया गया है। बजट में बिहार के अलावा किसी और राज्य का नाम तक नहीं है। बेरोजगारी का उल्लेख नहीं किया गया है। टैक्स में छूट भी भ्रामक है। राजनीतिक स्वार्थ का बजट : राकेश प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश साहू ने बजट को इसे राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा है कि बजट में जनहित की अनदेखी की गई है, नौकरियों के अवसर नहीं हैं, मध्यम वर्ग शोषण का शिकार है और महंगाई चरम पर है। महिलाओं के लिए अच्छा : ज्योति मानगो वसुंधरा एस्टेट निवासी ज्योति शर्मा ने कहा कि आम बजट में प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प की सिद्धि साफ नजर आती है। बजट किसानों और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। विकसित भारत का संकल्प : प्रमोद बारीडीह मंडल के मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की प्रतिबद्धता का प्रतीक है यह बजट, मध्यम वर्ग को राहत देते हुए 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को आयकर से छूट दी है। बजट में आम आदमी को उत्साहित करने वाला है । किसान व नारी शक्ति का बजट : काली भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा उर्फ काली ने कहा कि केंद्रीय बजट गरीब, युवा, किसान, नारीशक्ति और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह बजट मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाने वाला साबित होगा। माध्यम वर्ग के लिए खास : सहिस आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा है कि देश का यह बजट खास बजट है। बजट में मध्यम वर्ग के परिवार को राहत मिलेगी खासकर इनकम टैक्स में 12 लाख तक की छूट दी गई है। बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। मध्यमवर्गीय को राहत : संदीप सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स के सदस्य संदीप मुरारका ने बजट पर कहा है कि एक लाख प्रति माह कमाने वाले के लिए यह बजट तोहफा लेकर आया है। उन्हें अब आयकर देना नहीं पड़ेगा। करदाता इस रकम का उपयोग अपने कर्ज के किस्त चुकाने में कर सकता है। अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी: विक्रम समाजसेवी विक्रम शर्मा ने कहा है कि आम बजट में मिडिल क्लास, किसानों और स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया है। बजट से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के आसार है। 12 लाख तक की आमदनी पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। यह बहुत बड़ी राहत है। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखते सदस्यगण। िसंहभूम चैंबर अॉफ कॉमर्स में बजट का सीधा प्रसारण


