एनडीपीएस एक्ट के आरोपी के घर चिपकाया इस्तेहार:पिछले साल दिसंबर से है फरार, एक माह में करना होगा सरेंडर

जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक साल से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सोमवार को पुलिस ने ढोल बजा आरोपी महाराज अली के घर पर इस्तेहार चिपकाया, जिसमें उसे एक माह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। इस्तेहार में चेतावनी दी गई है कि यदि आरोपी एक महीने के भीतर सरेंडर नहीं करता तो उसके घर की कुर्की और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। मानगो थाना से आए एसआई महेंद्र कुमार और उमेश कुमार मोदी ने सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल 29 दिसंबर 2023 को पुलिस ने मृत्युंजय कुमार पांडे और विशाल कुमार सिंह को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ था कि महाराज अली, जो कि सीनी ओपी क्षेत्र के कमलपुर गांव का निवासी है, इस ड्रग्स नेटवर्क में शामिल था। हालांकि, वह इस मामले में फरार हो गया था। मानगो थाना पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मानगो कांड संख्या 368/23 दर्ज किया था। एक साल बाद भी आरोपी ने न तो सरेंडर किया और न ही अग्रिम बेल के लिए न्यायालय में कोई आवेदन किया। इस कारण पुलिस ने अब उसे पकड़ने के लिए उसके घर पर इस्तेहार चिपकाने का कदम उठाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *