एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी की तलाश:चक्रधरपुर में मादक पदार्थ कारोबारी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फरार आरोपी की तलाश में कार्रवाई की है। कुम्भाटोली निवासी शिवनाथ मछुआ के घर पर पुलिस ने बुधवार को इश्तिहार चिपकाया। शिवनाथ मछुआ पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का आरोप है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला कांड संख्या 78/2023, 10/2025 से संबंधित है। एसआई सुनील कुमार पांडे ने जिला सत्र न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की। आरोपी अभी तक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *