एनडीपीएस मामले में एक साल से फरार तस्कर गिरफ्तार:605 ग्राम ब्राउन शुगर मामले में मंदसौर का आरोपी प्रतापगढ़ से पकड़ा गया

प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मंदसौर के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के कनघटी निवासी आलम पिता गुलाब खां को पुलिस ने 3 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया। ये मामला नवंबर 2023 का है, जब रठांजना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अजहर उर्फ सोनू पठान से 605 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की थी। इस मामले में थाना रठांजना में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि जब्त की गई ब्राउन शुगर आरोपी आलम ने उपलब्ध कराई थी। तब से वो फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *