एनबीसीसी का सर्वे गलत, अपने निर्णय को वापस ले सेल प्रबंधन : ढुलू महतो

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आवास बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को सेक्टर-12ई स्थित दुर्गा पूजा मैदान में सेक्टर-12 के 161 ब्लॉक के क्वार्टर को क्षतिग्रस्त कर तोड़े जाने के निर्णय के विरोध में आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राण सिंह ने जबकि संचालन भाजपा कोऑपरेटिव मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधिमनोज सिंह, तरुण सिंह व राजा जनक ने संयुक्त रूप से किया। सभा बतौर मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीएसएल के कर्मचारीवर्षों से इन क्वार्टरों में रह रहे हैं, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसको ध्यान में रखते हुए सेल प्रबंधन को अपने इस निर्णय को वापस लेना होगा। एनबीसीसी के गलत सर्वे के कारण यह स्थिति हुई है। उन्होंने बताया कि आवास तोड़े जाने से सभी कर्मचारियों तथा लीज धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं मजदूर नेता साधु शरण गोप, यमुना राम, सुदामा यादव, पम्मी कुमारी, मोहन चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिलीप श्रीवास्तव, श्याम बाबू गुप्ता, अमर स्वर्णकार, संजय रजक, अरविंद दुबे, पप्पू यादव, नीरज सिंह, मुकेश सिंह, डीएन सिंह, लक्ष्मी देवी, पम्मी कुमारी, नीलम सिंह, शैलेस सिंह, डीएन सिंह, गौतम, विनोद सिंह, दिलीप कुमार, संदीप कुमार, संतु कुमार, नीलम सिंह, सविता शर्मा, संजू समानता के अलावा आवासधारी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *