रांची |नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची के चेयर ऑन कंज्यूमर रिसर्च एंड पॉलिसी की ओर से शनिवार से तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में झारखंड राज्य के उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम 23 से 25 अगस्त तक विवि के अकादमिक ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, नई दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही करेंगे। कार्यक्रम में एनसीडीआरसी की सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन, भारतीय विधिक मापविज्ञान संस्थान, रांची के निदेशक डॉ. राजेश्वर कुमार, झारखंड राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बसंत कुमार गोस्वामी शामिल हुए।


