एनसीआरबी की रिपोर्ट मे सामने आए आंकड़े:हरियाणा से ज्यादा ऑनर किलिंग झारखंड में; राजस्थान में यूपी+बिहार से भी ज्यादा दुष्कर्म

देश में 2023 के दौरान हत्या का शिकार बनने वालों में 74% लोग 18-45 साल के हैं। इनमें भी 30-45 वाले सबसे ज्यादा 10,658 लोग हैं। वहीं, 18-30 वालों का आंकड़ा 10,587 है। एनसीआरबी की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक, देश में कुल 38 ऑनर किलिंग हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 झारखंड में हुईं। हरियाणा 6 के आंकड़े के साथ दूसरे नंबर पर है। राजस्थान समेत 16 राज्य ऐसे हैं, जहां बच्चियों से दुष्कर्म का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। राजस्थान 5 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के साथ सूची में पहले नंबर पर हैं। यूपी में दुष्कर्म के 3,516 और बिहार में 902 केस आए हैं। बिहार देश में अपराध में सातवें स्थान पर है। बिहार में 2023 में 3 लाख 35 हजार 2 केस आईपीसी और बिहार की स्थानीय धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए। वहीं शादी के लिए महिला के अपहरण में बिहार दूसरे स्थान पर है। बिहार में 2023 में हनीमून किडनैपिंग की 9467 घटनाएं हुईं। वहीं यूपी इस मामले में टॉप पर रहा। देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले 19 महानगरों में पटना हत्या के मामले में चौथे स्थान पर है। पटना में 2023 में 91 हत्या की वारदातें हुईं। जयपुर टॉप पर है। 1. एससी पर 0.4% केस बढ़े 2. दिल्ली में बिगड़े नाबालिग 3. ज्यादा विदेशी शिकार बने 4. भ्रष्टाचार में महाराष्ट्र टॉप पर 5. दहेज हत्या में भी यूपी आगे 6. मणिपुर में हिंसा 20 गुना बढ़ी मणिपुर में हिंसक अपराधों के 14,427 मामले दर्ज हुए, जबकि 2022 में यह आंकड़ा सिर्फ 631 था। उत्तर-पूर्व में सबसे अधिक दंगे (5,421) व आगजनी (6,203) हुई। मेट्रो शहरों में ऑनलाइन धोखे के मामलों में मुंबई पहले नंबर पर है खुदकुशी के आंकड़े छात्र; 10 साल का रिकॉर्ड टूटा बेरोजगार; केरल सबसे बुरे हाल में किसान; सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *