एनिमल प्रोटक्शन एसोसिएशन ने लोगों को चाइना डोर के बहिष्कार का दिया संदेश

भास्कर न्यूज | अमृतसर एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटक्शन एसोसिएशन की ओर से समाज सेवियों के सहयोग से चाइना डोर के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. रोहन मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को चाइना डोर का इस्तेमाल न करने और इसके पूर्ण बहिष्कार का संदेश दिया गया। डॉ. रोहन मेहरा ने कहा कि चाइना डोर पिछले लंबे समय से लोगों और बेजुबान पक्षियों की जान के लिए खतरा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के प्रयास अभी तक प्रभावी साबित नहीं हो पाए हैं। इसलिए जरूरत है कि चाइना डोर की बिक्री और सप्लाई रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएं। डॉ. मेहरा ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को चाइना डोर के खतरों के बारे में शिक्षित करें और उन्हें इस घातक डोर से पतंग न उड़ाने दें। इस मौके पर डॉ. सुभाष पप्पू, पंजाब मानवाधिकारी के चेयरमैन गौरव नग, लक्की वैध, राजकुमार शर्मा, रूपेश धवन, प्रवेश कुमार, करण अरोड़ा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *