जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के प्राध्यापक अमनदीप ठाकुर को मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग के क्षेत्र में एनपीटीईएल स्टार के रूप में सम्मानित किया गया। अमनदीप अभी तक एनपीटीईएल से 19 कोर्स पूर्ण कर चुके हैं और इस सत्र में उन्हें मार्केटिंग के क्षेत्र में एनपीटीईएल स्टार का सम्मान प्राप्त हुआ है और अभी तक उन्होंने विभिन्न आईआईटी एवं आईआईएम से 4 कोर कोर्स एवं तीन इलेक्टिव कोर्स पूरे किए हैं। अमनदीप ठाकुर ने एनपीटीईएल के मार्केटिंग पाठ्यक्रम में भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने अमनदीप ठाकुर की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के विद्यार्थी तो विभिन्न क्षेत्रों में बुलंदियों को छूते हैं। अमनदीप ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा की प्रेरणा एवं कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोनिका मोगला के मार्गदर्शन को दिया।


