एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में ओरल हेल्थ केयर कैंप का आयोजन

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए ओरल हेल्थ केयर कैंप का आयोजन किया। चेकअप से पहले डॉ. शीनम उप्पल (एमडीएस) ने छात्रों के साथ दांतों की देखभाल के टिप्स दिए। दांतों की जांच कराने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। एपीजे एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष सुषमा पॉल बर्लिया जी हमेशा छात्रों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कैंपों के आयोजन को प्रेरित करते हैं ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक स्वच्छता के प्रति भी जागरूक हो। यहां स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *