एबीवीपी पर कर्मचारियों से अभद्रता, इस्तीफा मांगने का आरोप:झाबुआ में एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन, वैधानिक कार्रवाई की मांग

झाबुआ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के पदाधिकारियों पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और छात्रों की पढ़ाई में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संगठन ने इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सुनील डावर को ज्ञापन सौंपा। इसमें एबीवीपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। नरवेश अमलियार ने बताया कि यह मामला 25 नवंबर 2025 को पी.एम. श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल, रातीतलाई, झाबुआ में हुई घटना से संबंधित है। अमलियार के मुताबिक, एबीवीपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता की। एबीवीपी ने स्कूल के गेट पर हंगामा अमलियार ने आरोप लगाया कि एबीवीपी पदाधिकारियों ने न केवल कर्मचारियों से अभद्रता की, बल्कि उनसे इस्तीफा भी लिखकर मांगा। कर्मचारियों को प्राचार्य को हस्तलिखित त्यागपत्र देने और उसे पढ़कर सुनाने के लिए मजबूर किया गया। अमलियार ने इस घटना को पिछले कुछ सालों में प्रोफेसरों और शैक्षणिक संस्थानों पर एबीवीपी की ओर से किए गए हमलों की श्रृंखला का हिस्सा बताया। एनएसयूआई ने भाजपा सरकार से सीधा सवाल किया है कि क्या एबीवीपी को यह विशेष अधिकार दिया गया है कि वह किसी भी शासकीय कर्मचारी से त्यागपत्र ले सकता है? मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी संगठन ने स्पष्ट मांग की है कि एबीवीपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से शासकीय कर्मचारियों से अभद्रता करने, हस्तलिखित में इस्तीफे लेने और छात्रों की पढ़ाई में बाधा पैदा करने के लिए उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाए। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय एनएसयूआई के जिला महामंत्री विनोद गणावा, कैलाश भूरिया, कान्तिलाल भूरिया, हेमलता परमार, दिव्या परमार, नताशा मेड़ा, रानू मेड़ा, मनोश गुंडिया, बलवंत डामोर, अल्पेश भूरिया, अलकेश और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *