एमईआईओ बोले -रोजाना सेहत विभाग की 15 टीमें कर रही फॉगिंग, गोल्डन एवेन्यू में भी छिड़काव जरूर किया होगा

भास्कर न्यूज | अमृतसर हर शुक्रवार डेंगू ते वार अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने शुक्रवार सुबह खुद टीम के साथ फील्ड में जाकर डेंगू के लार्वा की जांच की। सेहत विभाग की टीमें गोल्डन एवेन्यू स्थित पंज पीर क्षेत्र में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाती दिखीं मगर इस दौरान उन्हें गोल्डन एवेन्यू की ठीक सामने स्थित जहाजगढ़ के बाहर सड़क और ग्रीनरी के लिए छोड़ी जगह पर एक सप्ताह से जमा पानी दिखाई नहीं दिया। गोल्डन एवेन्यू में चेकिंग करती सिविल सर्जन। जहाजगढ़ के पास जमा पानी डॉ. किरनदीप कौर जिस इलाके में उक्त अभियान के तहत एंटी लार्वा गतिविधियां करने के लिए पहुंची थी, उस इलाके के बिल्कुल सामने स्थित जहाजगढ़ की सड़क किनारे ग्रीनरी के लिए छोड़ी जगह पर बरसात का पानी एक सप्ताह से जमा है। इतना ही नहीं, हाल गेट स्थित पुरानी सब्जी मंडी में बनी सड़क, तो हाल गेट से लेकर रामबाग और सिविल अस्पताल की ओर जाती है सड़क पर भी एक सप्ताह से पानी जमा है। दोनों ही जगहों पर जमा पानी आम लोगों को दिखाई देता है, लेकिन अफसरों को दिखाई नहीं देता। डॉ. किरणदीप कौर ने गोल्डन एवेन्यू में एंटी लार्वा अभियान के तहत कहा कि बरसात के मौसम में कई जगहों पर पानी जमा हो जाता है, जो मच्छरों की उत्पत्ति का कारण बनता है। ऐसे में डेंगू से बचाव के लिए जरूरी है कि हर शुक्रवार अपने घरों की जांच करें, कूलर, गमलों, फ्रीज के पीछे, छतों और बेकार सामान में पानी न जमा होने दें। उन्होंने आगे कहा कि मच्छर भगाने वाली क्रीम, पूरी बाहों वाले कपड़े और सतर्कता से ही डेंगू से बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को इस संबंध में जागरूक कर रही हैं। गोल्डन एवेन्यू के सामने जहाजगढ़ और हालगेट के पुल के नीचे खड़े पानी के संबंध में जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह ने

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *