रांची| रांची विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) में सहायक निदेशक के पद पर नई नियुक्ति की गई है। साइकोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोजलिना सिंह को एमएमटीटीसी का सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जूलॉजी की डॉ. सोनी कुमारी तिवारी के स्थान पर की गई है। प्रभारी वीसी प्रो. डीके आदेश के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


