विधायक फंड में कमीशन मांगने वाले तीनों विधायकों को विधानसभा की सदाचार समिति (एथिक्स कमेटी) ने आज (मंगलवार) पूछताछ के लिए तलब किया है। कमेटी ने खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस MLA अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय एमएलए ऋतु बनावत को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सीबीआई से जांच कराने की मांग
बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विधानसभा पहुंच गईं। एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने से पहले ऋतु ने कहा- मेरे खिलाफ षड्यंत्र हुआ है। इसकी CBI जांच हो। हाईकोर्ट के मौजूदा जज से जांच करवानी चाहिए। ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके। मैं पूरे सबूतों के साथ आई हूं। कमेटी के सामने पूरे सबूत पेश करूंगी। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस विधायक अनीता जाटव भी बेगुनाही का सबूत पेश करने विधानसभा पहुंचींं। तीनों विधायकों को कमेटी ने बेगुनाही के सबूत और दूसरे दस्तावेज साथ लाने को कहा है। विधायकों से स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर कमेटी सवाल पूछेगी, विधायकों को बेगुनाह होने का दावा करने पर उसके पक्ष में सबूत भी दिखाने होंगे। कमेटी बेगुनाही के दस्तावेजी सबूत मांगेगी। तीनों विधायकों से कमेटी ने 19 दिसंबर 25 को भी विधानसभा में एक-एक करके पूछताछ की थी। राजस्थान- 3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद:कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील पल-पल के अपडेट के लिए ब्लाॅग देखिए…


