एमएसएमई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने दी सलामी

जालंधर | एमएसएमई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पंजाब द्वारा गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्रित होकर तिरंगा फहराया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के दौरान प्रेसिडेंट गुरचरण सिंह, चेयरमैन अशोक मल्होत्रा और इंजीनियरिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यहां जलज शर्मा, अंकुर कोहली, अमरजीत सिंह भाटिया, विशाल शर्मा, अंकित खन्ना, गोल्डी प्रभाकर, एनके कोहली, संदीप महाजन, राजीव जैरथ और गगन मल्होत्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *