एमजीएम स्कूल में मोटिवेशनल सत्र का आयोजन

बोकारो | एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-4एफ में स्कूल के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की ओर से मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। विद्यार्थियों को शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए। वहीं अंतरराष्ट्रीय वक्ता डीक परिसीनी ने कहा कि आत्मसम्मान ही सफलता की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थियों को स्वयं पर भरोसा करना चाहिए। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्पष्ट व वास्तविक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जीवन में कभी हार नहीं मानना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *