बीकानेर| महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर प्रथम सहित मुख्य परीक्षा – 2026 के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है। 23 दिसंबर से परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने पर अभ्यर्थियों को दोगुना शुल्क देना होगा। 100 विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर निर्धारित है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है उनके पास सब सिर्फ एक दिन का समय शेष है। पूर्व में विलंब शुल्क में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर निर्धारित थी।


