एमडीएमएच को मिले नए अधीक्षक:डॉ. विकास राजपुरोहित को फिर मिली अहम जिम्मेदारी

जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के अधीक्षक पद की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉ. विकास राजपुरोहित को सौंपी गई है। इस पद पर डॉ. राजपुरोहित का यह दूसरा कार्यकाल होगा। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) के उप शासन सचिव शिवशंकर अग्रवाल ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज जोधपुर के निश्चेतना विभाग के आचार्य डॉ. विकास राजपुरोहित को मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल का अधीक्षक नियुक्त किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. राजपुरोहित इससे पहले भी अप्रैल 2022 से अप्रैल 2024 तक एमडीएमएच अधीक्षक पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इन्हें गहन चिकित्सा (इंटेंसिव केयर) में विशेष दक्षता की बदौलत ही कई अहम जिम्मेदारी और विभिन्न स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. राजपुरोहित के कई शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में भी प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी दुबारा नियुक्ति से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और यहां संभाग भर से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी और बेहतर व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *