एमडीएसयू का दीक्षांत समारोह कल:40 गोल्ड मेडल व 54 पीएचडी सहित कुल 1.2 लाख डिग्रियां बांटी जाएंगी, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता

अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी में गुरुवार को होने वाले 13वें दीक्षांत समारोह की तैयारी अंतिम चरण में हैं। आज रिहर्सल से पहले एसी और बॉम की बैठक होगी जिसमें डिग्रियों की ग्रेस पास की जाएंगी। इस बार कुल 1 लाख 4 हजार 677 डिग्रियां वितरित की जाएंगी। इनमें 2172 डिग्रियां सेमेस्टर सिस्टम परीक्षा की हैं। जबकि 1 लाख 2 हजार 505 डिग्रियां एनुअल सिस्टम परीक्षा की हैं। दीक्षांत समारोह में 54 पीएचडी डिग्रियां और 40 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश अग्रवाल ने दीक्षांत समारोह से जुड़ी जानकारी के साथ साथ यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक व अन्य उपलब्धियों के बार में भी बताया। वीसी ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और हरिभाऊ बागड़े करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी दीक्षांत भाषण देंगे जबकि प्रदेश सरकार में जलसंसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत विशेष अतिथि के तौर पर उद्बोधन देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *