एमडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए कल तक करें अप्लाई

भास्कर न्यूज | जालंधर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमडीएस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। दाखिला नीट-एमडीएस 2025 के आधार पर होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं उम्मीदवार इसके लिए 30 जून दोपहर 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन गेटवे से 30 जून शाम 5 बजे तक जमा कराई जा सकेगी। इसके लिए जारी नोटिस में कहा गया है। यह दाखिला सरकारी, प्राइवेट कॉलेजों, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और अल्पसंख्यक संस्थानों में होगा। काउंसलिंग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और प्रॉस्पेक्ट्स में दिए शेड्यूल के अनुसार होगी। दाखिले से जुड़ी जानकारी, फीस, शेड्यूल और अपडेट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.bfuhs.ac.in पर उपलब्ध है। इसके साथ ही पंजाब सरकार, भारत सरकार, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया या मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से दाखिले को लेकर कोई संशोधन या नोटिस जारी होता है तो वह भी लागू होगा। ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने में 30 जून तक सुधार भी किया जा सकता है। आवेदन शुल्क 5900 रुपए है। एससी वर्ग के लिए यह शुल्क 2950 रुपए रखा गया है। शुल्क में 18% जीएसटी शामिल है। फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा 30 जून शाम 5 बजे तक है। वहीं पीसीएमएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म की स्कैन कॉपी, प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, एनओसी, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट और फीस जमा करने का प्रमाण पत्र यूनिवर्सिटी के एडमिशन ब्रांच, फरीदकोट में 30 जून तक हाथों-हाथ जमा कराना होगा। एनआरआई कोटे के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले यूनिवर्सिटी से एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। इसके बाद ही वे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी ऑफिस में 30 जून तक जमा कर सकते हैं। क्रिश्चियन और सिख माइनॉरिटी कोटे के उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 1 जुलाई 2025 को होगी। क्रिश्चियन कोटे के लिए क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना और सिख कोटे के लिए एसजीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अमृतसर में जांच की जाएगी। 2 को जारी होगी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 5 से चलेगी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी। इसमें आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 3 जुलाई सुबह 10 बजे तक है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी के एडमिशन ब्रांच, फरीदकोट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। आपत्तियों के बाद संशोधित मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए कॉलेज और स्पेशियलिटी की चॉइस फिलिंग 3 से 4 जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 5 और 6 जुलाई को चलेगी। प्रोविजनल रिजल्ट 7 जुलाई को जारी होगा। इस पर आपत्ति 8 जुलाई तक ईमेल के जरिए भेजी जा सकती है। आपत्तियों के बाद संशोधित रिजल्ट 9 जुलाई को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग और छह महीने की फीस जमा करने की प्रक्रिया 10 से 13 जुलाई तक चलेगी। फीस यूनिवर्सिटी के पेमेंट गेटवे के जरिए जमा करनी होगी। समय पर फीस जमा न करने पर अलॉटमेंट रद्द माना जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और www.mcc.nic.in पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें। सरकार द्वारा जारी किसी भी संशोधन या निर्देश को एडमिशन प्रक्रिया में लागू किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद फॉर्म अपने आप लॉक हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *