भास्कर न्यूज | आनंदपुर आनंदपुर प्रखंड की झाड़बेड़ा पंचायत के बुंमदा नाले में बनी ह्यूमपाइप पुलिया की मिट्टी भारी बारिश में बहने और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर पिछले दिनों दैनिक भास्कर अखबार में मुख्यता से ख़बर प्रकाशित की गई थी। खबर के अलोक में आरईईओ विभाग के एसडीओ दुर्गा सोरेन द्वारा संज्ञान लेते हुए योजना स्थल पर निर्मित पुलिया में बही मिट्टी की जांच की गई। जांच के उपरांत उन्होंने संवेदक जितेंद्र प्रसाद गुप्ता को जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत करने का निर्देश दिया। बता दें प्रखंड के चौड़ारप्पा चौक से बुंमदा तक करोड़ों रुपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत पैकेज संख्या-JH-M-WSM-6/20 21-22 पथ का रायकेरा से आनंदपुर प्रखंड के झाड़बेड़ा पंचायत के रुंघी तक छह किमी सड़क के अलावे पीडब्ल्यूडी सड़क से बेड़ातुलुंडा व पीडब्ल्यूडी सड़क से टीमरा तक सुदृढ़ीकरण (मरम्मत) का कार्य किया जा रहा है। योजना के अनुसार चौड़ारप्पा चौक से बुंमदा तक छह किमी सड़क निर्माण के दौरान संवेदक को एक ह्यूमपाइप पुलिया और तीन क्लवट पुलिया का भी निर्माण किया जाना है। वहीं, 4.300 किमी कालीकरण व 1.700 किमी पीसीसी सड़क का निर्माण करना है। सड़क का निर्माण कार्य पिछले तीन साल से अधूरा पड़ा हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीसी से करने की बात कही थी। चाईबासा| फाइलेरिया जैसी गंभीर और विकलांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी को समाप्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यक्ति वाशी कार्यशाला का आयोजन के यू एडिटोरियम मैं आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों के साथ झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे एमडीए- आईडीए को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। शशिभूषण महतो ने बताया कि जिले में 572 उच्च जोखिमता वाले गांवों की पहचान की गयी है जहां मिशन एम.डी.ए. स्क्वाड के माध्यम से सभी योग्य व्यक्तियों को दवा सेवन करवाने की रणनीति बनाई गयी है यह टीम मुखिया की अध्यक्षता में गांवों में सभी को जागरूक कर दवा सेवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे 2027 तक फ़ाइलेरिया मुक्त पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा। डॉ. मांझी ने मुखिया से आग्रह किया कि वे अपने माध्य से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करें।


