एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, जयवर्धन यूथ कांग्रेस के इंचार्ज:पहली बार संगठन में दो प्रभारी; नेताओं को सौंपी अलग-अलग जिम्मेदारियां

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अलग-अलग कामों का इंचार्ज बनाया गया है। संगठन प्रभारी से इस्तीफे की पेशकश करने वाले राजीव सिंह को जीतू पटवारी ने अपने पॉलिटिकल एडवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय कामले संगठन प्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को इलेक्शन मैनेजमेंट से लेकर पॉलिटिकल एडवाइजर, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, यूथ कांग्रेस, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई तक कुल 35 कार्यों के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं हिना कांवरे को महिला कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है। प्रियव्रत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही इलेक्शन मैनेजमेंट का इंचार्ज बनाया गया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सरकारी कर्मचारी संगठनों से कॉर्डिनेशन की जिम्मेदारी निभाएंगे। केके मिश्रा को पीसीसी चीफ का मीडिया एडवाइजर बनाया गया है। जेपी धनोपिया इलेक्शन कमीशन और लीगल वर्क, आनंद राय सिविल सोसायटी आउटरीच देखेंगे। पीसीसी में पहली बार संगठन में दो प्रभारी बनाए
इससे पहले गुरुवार को ही प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को पत्र लिखकर पद छोड़ने की पेशकश की। राजीव सिंह का इस्तीफा सामने आने के घंटे भर बाद ही पीसीसी में कार्य विभाजन हो गया। इस कार्य विभाजन में पटवारी ने पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह को उपाध्यक्ष संगठन और पीसीसी के प्रशासन प्रभारी संजय कामले को संगठन का प्रभारी नियुक्त कर दिया। कांग्रेस के प्रशासन की जिम्मेदारी कामले की जगह गौरव रघुवंशी को दी है। पीसीसी में पहली बार ऐसा हुआ है कि संगठन में दो प्रभारी बनाए गए हैं। राजीव सिंह ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नाम ये पत्र लिखा राजीव सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम पर पत्र में लिखा- ‘जीतू पटवारी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आपकी नियुक्ति को एक साल से अधिक समय हो गया है। आपकी नियुक्ति के तुरंत बाद मैंने स्वयं ही आग्रह किया था कि मैं कई सालों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रभारी संगठन एवं प्रभारी प्रशासन के पद पर काम कर रहा हूं। नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए यह मेरी मान्यता है। क्योंकि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन हो गया है। कई लोगों को विभिन्न दायित्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया है। राजीव सिंह ने आगे लिखा- मेरा पुनः आग्रह है कि प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी के पद पर आप किसी योग्य साथी को अवसर देने की कृपा करें । मैं प्रदेश कांग्रेस का पदाधिकारी होने के नाते राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन के संबंध में जो भी काम और दायित्व मुझे दिए जाएंगे। मैं उनका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ करता रहूंगा। ये खबर भी पढ़ें – सिंहदेव बोले-पॉपकोर्न पर लिए जा रहे 3 प्रकार के टैक्स:भोपाल में छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा- जीएसटी के स्लैब में सुधार हो भोपाल पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरकारें आय के स्त्रोत बनाने के लिए वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ा रही है। उदाहरण के लिए हाल ही में पोपकॉर्न के 3 अव्यवहारिक दर 5, 12 और 18 कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *