एमपी की शराब कोरिया में जब्त, आरोपी को भेजा जेल

बैकुंठपुर| होली वाले दिन शासन ने ड्राय डे घोषित किया था। इसकी वजह से पहले ही ग्रामीण इलाकों में खपाने अंग्रेजी शराब खरीदकर खपाने की तैयारी थी। सूचना पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर शराब जब्त कर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 3 मार्च को आबकारी विभाग को सूचना मिलने पर ग्राम अमरपुर ढोड़ीबहरा निवासी हरिचरण पिता रामसिंह से शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी से मध्यप्रदेश की 39 पाव शराब जब्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *