एमपी के नेशनल पार्क में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन:6 टाइगर रिजर्व में कोर एरिया की सभी सीट्स बुक; बफर में घूम सकते हैं

मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क में भी इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा। वीकेंड नहीं होने के बावजूद लोगों ने टाइगर रिजर्व में घूमने का प्लान बनाया है। इसके चलते कोर एरिया की सभी सीट्स बुक हो चुकी है। हालांकि, बफर एरिया में अब भी कई सीटें खाली हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन बुकिंग करके छुटि्टयों का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रदेश में 6 पुराने टाइगर रिजर्व- रातपानी, पेंच, संजय डुबरी, कान्हा, पन्ना और बांधवगढ़ है। वहीं, 3 नए रातापानी, माधौपुर और नौरादेही टाइगर रिजर्व बनाए गए हैं। इन सभी में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं, जो टाइगर, हाथी समेत अन्य जानवरों के करीब से दीदार कर रहे हैं। वे न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी पार्क में ही करेंगे। इसके चलते पार्क में फुल और सिंगल व्हीकल की बुकिंग हो चुकी है। कुछ सीटें अभी भी खाली हैं। नए तीन पार्क की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। अभी एमपी में 785 से अधिक टाइगर हैं। कहां-कहां सीटें खाली, जानिए बुकिंग से जुड़ी हर बात
सुबह 11 बजे से बुकिंग कराई जा सकती है। www.mponline.gov.in पोर्टल सर्च करने पर ‘राष्ट्रीय उद्यान’ सिंबल पर क्लिक करेंगे तो ऑनलाइन बुकिंग की साइट खुल जाएगी। इसमें दिन के हिसाब से बुकिंग कराई जा सकती है। बुकिंग में इतना खर्च बुकिंग का ये तरीका

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *