ओले और बारिश का दौर थमने के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली थी। भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और विजिबिलिटी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर और दतिया में सबसे घना कोहरा रहा। रात के तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में मंदसौर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 5.8, मरुखेड़ा (नीमच) में रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम देखिए मौसम की तस्वीरें


