एमपी में 12 और भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित:सागर में पहली बार दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति; अब तक 32 में से 11 रिपीट

मध्यप्रदेश में भाजपा ने तीसरी सूची में 12 और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। सागर में पहली बार दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यहां सागर में श्याम तिवारी और सागर ग्रामीण में रानी कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबलपुर में रत्नेश सोनकर, ग्वालियर नगर में जयप्रकाश राजोरिया और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को कमान सौंपी गई है। भाजपा ने पहली बार में दो, दूसरी बार में 18 और तीसरी बार में 12 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए हैं। इसके साथ ही अब तक 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई। तीसरी लिस्ट में दो जिला अध्यक्ष रिपीट
बीजेपी की तीसरी लिस्ट में दो जिला अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। कटनी में दीपक टंडन सोनी और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को घोषित हुए 18 जिलाध्यक्षों में से 9 रिपीट किए गए थे। तीसरी लिस्ट में ये नाम शामिल गर में दो जिले बनाने में भी संविधान दरकिनार
बीजेपी ने सागर में दो जिला अध्यक्ष सागर और सागर ग्रामीण की नियुक्ति की है। बीजेपी के संविधान के मुताबिक जिन नगरों की जनसंख्या 5 लाख से ज्यादा है उसे अलग जिला बनाया जा सकता है।
संविधान के मुताबिक यदि नगर की आबादी 20 लाख से ज्यादा है तो ऐसे नगरों को एक से ज्यादा जिलों में विभाजित किया जा सकता है। बीजेपी ने सागर जिले को दो भागों में बांटा है। सागर जिले में सागर, सुरखी, खुरई, बीना, नरयावली विधानसभाएं शामिल रहेंगी। सागर ग्रामीण में रहली, बंडा और देवरी विधानसभाएं शामिल रहेंगी। सागर जिले को दो संगठनात्मक जिलों में विभाजित करने में बीजेपी ने संविधान को भी दरकिनार किया है। इससे पहले 20 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। पहली सूची में रविवार रात को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। वहीं, सोमवार को भाजपा ने 18 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की थी। जिसमें भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को संगठन की कमान दी गई थी। रविवार और सोमवार को घोषित भाजपा जिला अध्यक्ष 9 जिलों के अध्यक्ष रिपीट
सोमवार रात को जारी 18 जिलों के अध्यक्षों में 9 रिपीट किए गए हैं। रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, बुरहानपुर में मनोज माने, हरदा में राजेश वर्मा, मैहर में कमलेश सुहाने, मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा, छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम, अशोकनगर में आलोक तिवारी और गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को फिर से जिलों की कमान दी गई है। क्षत्रपों की पसंद को प्राथमिकता
बीजेपी जिला अध्यक्षों के चयन में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद का ध्यान रखा गया है। सीएम के गृह जिले उज्जैन शहर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया है। उज्जैन शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष सीएम डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं। वहीं, विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद महाराज सिंह दांगी को कमान दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले पन्ना और छतरपुर में दोनों अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जसमंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जसमंत को 2023 में विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला था। ये खबर भी पढ़ें… एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू:सीएम के गृह नगर से शुरुआत, संजय अग्रवाल को उज्जैन की कमान मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *