एमपी में बीजेपी ने 9 और जिलों के लिए अध्यक्षों की घोषणा की है। गुरुवार रात को घोषित नामों में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के जिले सीहोर में नरेश मेवाड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। धार जिले में दो अध्यक्ष बनाए गए हैं। धार नगर में निलेश भारती, धार ग्रामीण में चंचल पाटीदार को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ग्वालियर ग्रामीण में प्रेम सिंह राजपूत, सतना में भगवती प्रसाद पांडे, खरगोन में नंदा ब्रह्माणे, पांढुर्णा में संदीप मोहोड, शहडोल में अमिता चपरा और राजगढ़ में ज्ञान सिंह गुर्जर को जिले की कमान सौंपी गई है। अब तक 56 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा
भाजपा 5 बार में अब तक 56 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला अध्यक्ष घोषित कर चुकी है। अब तक इंदौर के लिए घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि भाजपा 62 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर रही है। अभी इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है। गुरुवार को इन 9 जिलों के लिए घोषणा इन जिलों में घोषणा में इसलिए हो रही देरी अब तक घोषित 56 जिलाध्यक्षों में 11% महिलाएं
बीजेपी ने अब तक जिन 56 जिला अध्यक्षों का ऐलान किया है। उनमें मात्र 11 फीसदी यानि 6 महिलाओं को अध्यक्ष बनाया गया है। संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का बिल पास हुआ है। बीजेपी ने जिला अध्यक्षों में मात्र 11 फीसदी महिलाओं को ही जिलों की कमान दी है। बाकी बचे छह जिलों में से किसी एक जिले में और महिला को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इन महिलाओं को दी जिला अध्यक्ष की कमान 56 में से 17 जिलों में अध्यक्ष रिपीट
अब तक घोषित हुए 56 जिला अध्यक्षों में से करीब 30% जिलों में वही पुराने चेहरे अध्यक्ष बनाए गए हैं। यानी वर्तमान जिला अध्यक्ष को एक बार फिर मौका दिया गया है। 17 जिलों के अध्यक्षों के कार्यकाल को दो साल से भी कम समय हुआ था। ऐसे में पार्टी ने चुनावी औपचारिकता पूरी करने के बाद इन्हें फिर से रिपीट किया है। इन जिलों में अध्यक्ष वही चेहरे
1. भिंड – देवेन्द्र नरवरिया
2. अशोकनगर – आलोक तिवारी
3. गुना – धर्मेन्द्र सिकरवार
4. छतरपुर – चंद्रभान सिंह गौतम
5. पन्ना – बृजेन्द्र मिश्रा
6. मऊगंज – राजेन्द्र मिश्रा
7. मैहर – कमलेश सुहाने
8. सीधी – देवकुमार सिंह
9. कटनी – दीपक टंडन सोनी
10. बालाघाट – रामकिशोर कांवरे
11. हरदा – राजेश वर्मा
12. रायसेन – राकेश शर्मा
13. राजगढ़ – ज्ञान सिंह गुर्जर
14. बुरहानपुर – मनोज माने
15. अलीराजपुर – संतोष परवाल
16. झाबुआ – भानू भूरिया
17. रतलाम – प्रदीप उपाध्याय बुधवार को घोषित भाजपा जिला अध्यक्ष बुधवार को हुई घोषणा में 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट हुए बुधवार को की गई 15 जिलों के अध्यक्ष की घोषणा में 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। इनमें भिंड से देवेन्द्र नरवरिया, सीधी से देव कुमार सिंह, अलीराजपुर से संतोष परवाल, झाबुआ से भानू भूरिया और रायसेन से राकेश शर्मा शामिल हैं। अब तक कुल चार महिलाएं बनी जिला अध्यक्ष
भाजपा ने 47 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। इनमें चार महिलाओं को अब तक जिला अध्यक्ष बनाया जा चुका है। आज घोषित हुई लिस्ट में सिवनी से मीणा बिसेन और नर्मदापुरम में प्रीति शुक्ला भाजपा की जिला अध्यक्ष बनाई गई हैं। मंगलवार को घोषित भाजपा जिला अध्यक्ष रविवार और सोमवार को घोषित भाजपा जिला अध्यक्ष ये खबर भी पढ़ें.. एमपी में भाजपा के 15 और जिला अध्यक्ष घोषित:नर्मदापुरम में पहली बार महिला को कमान बुधवार को भाजपा ने 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया था। इनमें से 5 जिलों के अध्यक्ष रिपीट किए गए। इनमें भिंड से देवेन्द्र नरवरिया, सीधी से देव कुमार सिंह, अलीराजपुर से संतोष परवाल, झाबुआ से भानू भूरिया और रायसेन से राकेश शर्मा शामिल हैं। नर्मदापुरम जिले में पहली बार किसी महिला प्रीति शुक्ला को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एमपी में 12 और भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित: सागर में पहली बार दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति सागर में पहली बार दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यहां सागर में श्याम तिवारी और सागर ग्रामीण में रानी कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबलपुर में रत्नेश सोनकर, ग्वालियर नगर में जयप्रकाश राजोरिया और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को कमान सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें शिवपुरी में पार्टी संविधान का उल्लंघन कर सिंधिया के करीबी को कमान सोमवार रात जारी नामों में भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव को जिलों की कमान दी गई है। खास बात यह है कि भाजपा ने शिवपुरी में अपने ही संविधान का उल्लंघन कर सिंधिया के करीबी को कमान दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। रविवार को सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर


