एमपी-यूपी बॉर्डर पर घना कोहरा, अयोध्या जा रहे यात्री:सोहागी घाटी में विजिबिलिटी 20 मीटर, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज

रीवा जिले में नए साल के जश्न से पहले मौसम ने कड़े तेवर दिखाए हैं। एमपी-यूपी बॉर्डर पर स्थित सोहागी घाटी में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे थे कि सुबह 9:30 बजे तक विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इस कारण घाटी में वाहनों की रफ्तार थम गई और लंबा जाम लग गया। वहीं, जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री पर पहुंच गया है। हादसों की घाटी में बढ़ा जोखिम सोहागी घाटी पहले से ही खतरनाक मोड़ों और हादसों के लिए जानी जाती है। अब कोहरे के कारण यहां खतरा और बढ़ गया है। नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से प्रयागराज स्नान और अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं। कोहरे की वजह से ड्राइवरों को सामने से आ रहे वाहन नजर नहीं आ रहे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पारा 9 डिग्री, अभी और सताएगी सर्दी मौसम विभाग के मुताबिक, रीवा जिले में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को धीमी गति रखने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *