अमृतसर | काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 6 पिस्तौल के साथ 3 तस्करों को काबू किया हैं। आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह निवासी संगतपुरा, गुरशरण सिंह उर्फ गुरशरनदीप और अभिषेक उर्फ अभी निवासी लक्खोवाल के रूप में हुई है। आरोपी मध्यप्रदेश से पिस्तौल 30 हजार रुपए में लाकर अपराधियों को एक लाख रुपए में बेचते थे। बरामद हथियारों में एक ग्लॉक भी शामिल है। गुप्त सूचना पर आरोपियों को अमृतसर-अजनाला रोड पर गांव उगर औलख के पास छापेमारी करके पकड़ा गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि तीनों के खिलाफ पहले से तकरीबन 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


