एमबी डीएवी के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर नाम रोशन किया

लोहरदगा | जिला स्तरीय युवा महोत्सव का समापन समारोह नया नगर भवन में आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। यहां विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सामूहिक लोक नृत्य, एकल नृत्य, गीत, संगीत, विज्ञान मेला शामिल थे। जिसमें एकल गीत प्रतियोगिता में डीएवी विद्यालय की छात्रा आरुषि लकड़ा ने प्रथम स्थान अर्जित किया। सामूहिक गान प्रतियोगिता में अमीषा कुमारी, पीहू मित्तल, सान्वी कुमारी, अनुपमा कुमारी, सृष्टि कुमारी व रितिका भगत ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इन दोनों ही गायन प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र हर्ष मुंडा ने ट्रिपलेट, दक्ष भालेकर ने हारमोनियम, आदित्य शाहदेव ने तबला तथा शोएब हुसैन ने डफली आदि वाद्य यंत्रों को बजाकर अपना सहयोग दिया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नवम के छात्र वैभव गुप्ता ने तृतीय स्थान अर्जित किया। उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा एकल गीत प्रतियोगिता में आरुषि लकड़ा को 3000 रुपए तथा सामूहिक गान प्रतियोगिता में 7000 रुपए का पारितोषिक पुरस्कार प्रदान किया। डीएवी विद्यालय लोहरदगा के प्राचार्य जीपी झा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर बधाइयां देते हुए आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में विशेष रूप से सहयोग करने के लिए संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक व सीसीए प्रभारी शिक्षक शितेश कुमार पाठक, आरती कुमारी के मेहनत की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *