रांची | एमिटी यूनिवर्सिटी में अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों ने अग्नि सुरक्षा उपाय, सावधानियां और मॉक ड्रिल पर सत्र आयोजित किया। अग्नि सुरक्षा उपाय के बारे में बताते हुए फायर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने छात्रों को एहतियाती उपाय और जीवन रक्षक उपाय करने, सतर्क रहने और प्रतिकूल परिस्थितियों में कैसे कार्य करना है, इस बारे में बताया। अग्निशामक यंत्रों की विभिन्न श्रेणियों को दिखाते हुए मॉक ड्रिल हुआ।


