भास्कर न्यूज | अमृतसर डायल 108 के कर्मचारियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला को मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी पिछले कई वर्षों से एक निजी कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं। हमें न तो पर्याप्त वेतन मिल रहा है और न ही अवकाश। मेडिकल भत्ता तक नहीं दिया जाता। पिछले कई वर्षों से वेतन में वृद्धि नहीं की गई। मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किए। कर्मचारियों ने प्रो. चावला से कहा कि आपके मंत्री काल में डायल 108 सेवा शुरू हुई थी। हमारा वेतनमान दिल्ली और हरियाणा की तर्ज पर किया जाए और सरकार कर्मचारियों का वेतन सीधे संबंधित विभाग के कर्मचारियों के बैंक खाते में दे। पंजाब श्रम विभाग के आदेशानुसार 12 घंटे की बजाय एक घंटे की ड्यूटी ली जाए। कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा कम से कम 30 लाख होना चाहिए। प्रो. चावला ने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों के संबंध में वह अधिकारियों से पत्राचार कर चुकी हूं। जल्द ही मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगी।