भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी के दोमोरिया पुल के ऊपर से गुजर रही कंडम हो चुकी लोहे की चादरें बदलने की प्लानिंग तैयार हो गई है। मंगलवार को रेलवे के अधिकारियों ने विजिट की और साइड पर रखी पत्थर की स्लैब जो लोहे की चादरों की जगह पर लगाई जानी है। उसकी डिटेल भी नोट की। बता दें कि भास्कर ने कंडम हो चुकी लोहे की चादरों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद रेलवे ने कॉन्टैक्टर को ढूंढा और सारी प्लानिंग की जानकारी दी। कंडम हो चुकी लोहे की चादरों के कारण शहरवासी काफी परेशान थे। जब भी ट्रेन ऊपर से गुजरती तो नीचे से वाहन लेकर जाने वालों पर गंदगी व गंदा पानी तक गिरता था। इस बात को लेकर लोगों ने कई बार रेलवे को शिकायत भी की।


