एम्स रायपुर को मिला नया अध्यक्ष:चित्रकूट के ट्रस्टी पद्मश्री डॉ बीके जैन को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पद्मश्री डॉ बुधेन्द्र कुमार जैन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रालय ने 14 अगस्त को गजट नोटिफिकेशन जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की। डॉ जैन वर्तमान में चित्रकूट श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। वे सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक भी हैं। इसी वर्ष उन्हें नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में 50 वर्षों के योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ जैन ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार जताया है। उन्होंने गुरुदेव रणछोड़दास जी महाराज को अपनी सेवा भावना का प्रेरक बताया। डॉ जैन ने एम्स रायपुर के सभी चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय कर्मचारियों का अभिनंदन किया। उन्होंने रोगियों के हित में तेजी से काम करने की बात कही। डॉ जैन ने मानवता की सेवा के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया है। वे रोगियों की भलाई और स्वस्थ जीवन के लिए प्रयास करेंगे। उनके अनुभव और कार्यनिष्ठा से एम्स रायपुर में मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल में प्रगति की उम्मीद है। चिकित्सा जगत में उनकी नियुक्ति को संस्थान के लिए नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *