एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए चलाया जाएगा अभियान : अमित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सोमवार को सिविल सोसाइटी की ओर से सेक्टर 2 अम्बे गार्डन में नागरिक अभिनंदन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक वर्गों से आए लोगों ने अभियान के संयोजक कुमार अमित को इस कार्य के लिए अभिनंदन किया। कुमार अमित ने कहा कि बोकारो एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल कोरिडोर के लिए अभियान चलाया जाएगा। बताया कि पिछले सात माह से जारी इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग के लगभग 50 हजार लोगों ने बीएसएल विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। बीजीएच को सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने विस्तारीकरण कार्य में समाज से सकारात्मक सहयोग की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *