एयरपोर्ट की रैंकिंग गिर रही, प्रबंधन फिर भी बेफिक्र:ओल्ड एटीसी टॉवर के पास ही कबाड़, 8 साल पहले बंद हो चुकी जेट एयरवेज की पुरानी बसें भी रखीं

देश के नंबर वन स्वच्छ शहर इंदौर में एयरपोर्ट की यह तस्वीर अच्छी नहीं है। रैंकिंग लगातार गिरने के बाद भी प्रबंधन बेफिक्र है। ओल्ड एटीसी टॉवर के आसपास लंबे समय से कबाड़ रखा हुआ है। इनमें एयरपोर्ट के पुराने सामान के साथ ही बंद हो चुकी एयरलाइंस जेट एयरवेज की पुरानी बसें भी शामिल हैं। जेट एयरवेज 2019 में ही बंद हो चुका है।
एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद जब यात्री बसों से टर्मिनल तक आते हैं तो उनको यह कबाड़ दिखाई देता है, जो अजीब सा लगता है। एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के एक सदस्य भी इसे लेकर नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने कहा- देश के नंबर वन एयरपोर्ट पर बाहर से यात्री आते हैं, ऐसे में ओल्ड एटीसी टॉवर के आसपास से इस कबाड़ को तुरंत हटाया जाना चाहिए। यात्रियों ने भी कहा- ऐसे कबाड़ से हमारे इंदौर एयरपोर्ट की छवि अच्छी नहीं दिखाई पड़ती
कई यात्रियों ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई है। खासकर लगातार यात्रा करने वाले लोगों ने। उन्होंने कहा- जब भी हम एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरकर बस से टर्मिनल की ओर आते हैं तो यह सब दिखाई देता है। मामले को लेकर कई यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन तक भी अपनी बात पहुंचाई है और इसे जल्द हटाने के लिए कहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन को कहा है जल्द हटवाएं, एएआई को भी लिखा है पत्र
एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन और सांसद शंकर लालवानी ने कहा- इस मामले को हमने उठाया था। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा- इस सामान को डिस्पोज करने या बेचने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखा है, वहां से जवाब आते ही इसका निराकरण करने की बात कही गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *