देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो परियोजनाओं का उद्घाटन प्रस्तावित है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से सांसद शंकर लालवानी ने इन सुविधाओं के उद्घाटन के लिए इंदौर आगमन का अनुरोध किया है। पत्र में सांसद ने बताया इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की जा रही है। साथ ही रिमोट SHA (सेकंडरी होल्डिंग एरिया) सुविधा विकसित की गई है, जिससे यात्रियों की भीड़ का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा।


