एयरफोर्स के प्लेन से गिरा भारी भरकम धातु का टुकड़ा:शिवपुरी में मकान की छत टूटी, 10 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ; वायु सेना ने जताया खेद

शिवपुरी के पिछोर में शुक्रवार सुबह एक मकान पर आसमान से एक भारी भरकम धातु का टुकड़ा आकर गिरा है। इससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की छत गिर गई। दीवारों में दरारें आ गई। साथ ही जमीन पर करीब 10 फीट का गड्ढा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम के अलावा एयरफोर्स ग्वालियर की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि वायु सेना के विमान से एक गैर ‌विस्फोटक चीज मकान पर गिरी है। भारतीय वायु सेना की ओर से इस घटना के लिए खेद जताया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है। वायु सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- वायु सेना शिवपुरी के पास उसके विमान से गलती से गिरे गैर विस्फोटक सामान के कारण संपत्ति को हुए नुकसान पर खेद व्यक्त करती है। घटना की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। तेज आवाज के साथ गिरी भारी भरकम चीज
मामला ठाकुर बाबा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह का है। मकान मालिक मनोज सगर ने बताया- सुबह करीब 11 बजे हमारे मकान पर आसमान से भारी चीज तेज आवाज के साथ आकर गिरी। बाहर के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घर में हम चार सदस्य मौजूद थे। अंदर होने की वजह से सभी सुरक्षित हैं। बारूद जैसी गंध आई, पुलिस जांच कर रही
टीआई जितेंद्र मावई ने कहा- घटना स्थल पर बारूद जैसी गंध आई। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि वस्तु संभवतः किसी फाइटर प्लेन से गिरी हो सकती है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय रहवासी आशंकित हैं। एयरफोर्स की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची
इधर, दोपहर बाद एयरफोर्स ग्वालियर की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने प्लेन से गिरी भारी भरकम धातु के टुकड़ों को एकत्रित किया। जिस जगह धातु का टुकड़ा गिरा, वहां जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। ये खबर भी पढे़ं… ग्वालियर-शिवपुरी में आसमान से गिरे चमकते गोले ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र के जौरा श्यामपुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक खेत में आसमान से चमकदार गोला गिरा। जिससे वहां करीब 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। शिवपुरी के सीहोर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव में भी ऐसी ही गोलाकार वस्तु गिरी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग का अमला और पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने इस गोले को सुरक्षा की दृष्टि से रेत से कवर करा दिया। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *