एयरबस A320 सीरीज के विमानों में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के चलते शनिवार को दुनियाभर के यात्रियों को परेशान होना पड़ा है। भारत में इस कारण कई फ्लाइट्स ने 60-90 मिनट की देरी से उड़ान भरी। फ्रांसीसी कंपनी एयरबस के मुताबिक A320 सीरीज के एयरक्राफ्ट्स पर सोलर रेडिएशन का खतरा मंडरा रहा है। यह फ्लाइट कंट्रोल डेटा पलट सकता है। इससे एयरक्राफ्ट्स की ऊंचाई, डायरेक्शन, कंट्रोल जैसी बेहद अहम जानकारी गलत हो सकती है। कंपनी ने इन विमानों के सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। भारत में इंडिगो, एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस A320 सीरीज के विमानों का संचालन करती हैं। DGCA के अनुसार शनिवार शाम 5.30 बजे तक 338 विमानों में से 270 विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन पूरा हो चुका है। दुनिया भर में 6,000 विमानों के ऑपरेशन पर असर पड़ने की खबर है। सभी प्रभावित विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन 30 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। 4 पॉइंट्स में जानिए गड़बड़ी क्या थी और खतरा क्या था अमेरिकी फ्लाइट में गड़बड़ी के बाद अपडेट का फैसला यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने एक बयान में बताया कि हाल ही में अमेरिकी एयरलाइन जेटब्लू के एक A320 विमान में पायलट के कमांड के बिना पिच डाउन की घटना हुई। 30 अक्टूबर, 2025 को कैनकन से नेवार्क के लिए उड़ान भरने के दौरान विमान अचानक नीचे की ओर झुकने लगा। EASA के अनुसार, विमान सुरक्षित तरीके से लैंड हो गया था। कुछ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, एयरबस की प्रारंभिक जांच में एक सर्विसेबल एलिवेटर एलरॉन कम्प्यूटर (ELAC) में खराबी को इस घटना का संभावित कारण बताया गया। इसके कारण एयरबस ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों से अपने एयरक्राफ्ट्स में ELAC लगाने को कहा है। आमतौर पर ELAC फ्लाइट कंट्रोल के लिए होता है। पुराने विमानों के ऑपरेशन में ज्यादा देरी की आशंका फ्रांस की विमानन कंपनी एयरबस की A320 सीरीज दुनिया की सबसे जयादा इस्तेमाल की जाने वाली सिंगल-आइल प्लेन है। A320 सीरीज के विमानों में A319, A320ceo (करेंट इंजन ऑप्शन) और neo (न्यू इंजन ऑप्शन), A321ceo और A321neo शामिल हैं। नए A320 सीरीज के विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट में लगभग आधे घंटे का समय लगता है। पुराने A320 विमानों में, कुछ हार्डवेयर अपग्रेड की भी जरूरी होगी। उनके अपग्रेडेशन में ज्यादा समय लगेगा। इसके कारण पुराने विमानों के ऑपरेशन में ज्यादा देरी की आशंका है। इंडिगो-एअर इंडिया ने एडवाइजरी जारी की इंडिगो ने X पर पोस्ट के जरिए यात्रियों से कहा- एयरबस ने ग्लोबल A320 बेड़े के लिए एक टेक्निकल सलाह जारी की है। हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, पूरी लगन और सावधानी के साथ अपने विमानों में जरूरी अपडेट्स कर रहे हैं। इन एहतियाती अपडेट्स के कारण कुछ उड़ानों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हमारी टीमें रीबुकिंग, अपडेट्स और जानकारी के लिए 24×7 उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट पर जाने से पहले हमारे ऐप/वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट्स की लेटेस्ट स्टेटस देखें। एअर इंडिया ने X पर पोस्ट में कहा- दुनिया भर में A320 सीरीज के विमानों के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट के लिए EASA और एयरबस के निर्देशों का पालन करते हुए, हमारे इंजीनियर इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। हमने इससे प्रभावित अपने 40% से ज्यादा विमानों का रीसेट पूरा कर लिया है। हमें पूरा विश्वास है कि EASA की तय डेडलाइन के भीतर पूरे बेड़े को कवर कर लिया जाएगा। इस काम के कारण एअर इंडिया की कोई भी उड़ान रद्द नहीं हुई है। हालांकि, हमारी कुछ उड़ानें थोड़ी देरी से या रिशेड्यूल हो सकती हैं। फ्लाइट कंट्रोल डेटा- विमान चलाने के लिए जरूरी क्यों A320 फैमिली के विमानों की खासियत A320 गूगल पर ट्रेंड कर रहा… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ———————— फ्लाइट्स ऑपरेशन्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली एयरपोर्ट पर टल सकती थी तकनीकी गड़बड़ी की घटना: एयर ट्रैफिक कंट्रोल का दावा- जुलाई में अलर्ट किया था, सिस्टम अपग्रेड नहीं किया गया दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर 7 नवंबर को सिस्टम फेलियर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATC) ने दावा किया कि यह घटना टाली जा सकती थी। ATC गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा- हमने इसी साल जुलाई में एयरपोर्ट के ऑटोमेशन सिस्टम में खामियों और अपग्रेड की जरूरत पर अलर्ट किया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूरी खबर पढ़ें…


