एयर एंबुलेंस क्रैश…:बुधवार सुबह घर पहुंचा पायलट का शव, मां हुई बेसुध

भास्कर न्यूज | अमृतसर एयर एंबुलेंस हादसे में जान गंवाने वाले पायलट स्वराजदीप सिंह का शव बुधवार को अमृतसर पहुंचा। मां-पत्नी और पिता का रो रोकर बुरा हाल था। शहीदां साहिब गुरुद्वारा के पास श्मशान घाट में नम आंखों से स्वराजदीप का अंतिम संस्कार कर दिया। विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और सांसद गुरजीत सिंह औजला भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जवान बेटे के दुनिया छोड़कर जाने से पिता अमरजीत सिंह पूरी तरह टूट चुके थे। अंतिम संस्कार के वक्त उनकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे जिन्हें देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। रोते हुए पिता ने कहा कि बेटा ऐसा गम दे गया जो कभी कम नहीं होगा। अंतिम संस्कार में पहुंचे विधायक डॉ. इंदरबीर ​िंसह निज्जर और सांसद गुरजीत औजला ने उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं स्वराजदीप के पिता ने रिपेयर किए गए विमानों को दोबारा उड़ाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *