भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक की सफलता का देवघर के प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम मंदिर में जश्न मनाया गया। मंदिर के पुजारी दीनबंधु परिहस्त ने श्रद्धालुओं के बीच मिठाई बांटी। पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हाथ में लेकर ‘ऑपरेशन सफल हुआ’ के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों को उनके घर में जाकर जवाब दिया है। दीनबंधु परिहस्त ने कहा कि पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होंने बताया कि 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी वायुसेना की इस कार्रवाई पर संतोष जताया। बैद्यनाथ धाम में देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।


